स्पेन से मिली हार के बावजूद माराडोना ने अर्जेटीना का समर्थन किया

ब्यूनस आयर्स, 28 मार्च (आईएएनएस)। फुटबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार डिएगो माराडोना ने स्पेन से दोस्ताना मैच में हारने वाली अर्जेटीना टीम का सोशल मीडिया के जरिए समर्थन किया है।

वांडा मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए मैच में अर्जेटीना को स्पेन के हाथों 6-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा। 2009 के बाद किसी मैच में अर्जेटीना को पहली बार इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, माराडोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी पोस्ट में कहा, “अभी हम केवल सुधार कर सकते हैं। आगे बढ़ो अर्जेटीना, हमेशा की तरह।”

माराडोना ने अर्जेटीना टीम के साथ 1986 में विश्व कप टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

माराडोना के इस सकारात्मक संदेश को देश के सबसे बड़े समाचार पत्रों द्वारा साझा नहीं किया गया।

देश के सबसे बड़े समाचार पत्र क्लारिन में कहा गया, “राष्ट्रीय टीम में निर्णायक स्थानों पर विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की कमी है। कितने खिलाड़ी यह कह सकते हैं कि उनके पास इनिएस्ता जैसी फुटबाल को पास करने वाली प्रतिभा है? कितने खिलाड़ी इस्को के कौशल की बराबरी कर सकते हैं।”

एक अन्य समाचार पत्र ला नाकियोन ने लिखा, “यह टीम के मुंह पर एक थप्पड़ है। यह स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बगैर टीम की असली स्थिति को दर्शाता है। हम लड़ सकते हैं या धक्का दे सकते हैं, लेकिन विश्व कप खिताब की प्रबल दावेदारों के साथ बराबरी करना मुश्किल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493