क्राइस्टचर्च टेस्ट में नहीं खेलेंगे मोइन, वोक्स

क्राइस्टचर्च, 29 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में मोइन अली और क्रिस वोक्स को इंग्लैंड की ओर से मैदान पर उतरते नहीं देखा जाएगा।

शुक्रवार से खेले जाने वाले क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के लिए दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड टीम से बाहर किया गया है।

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में दोनों ही खिलाड़ी एक भी विकेट लेने में असफल रहे थे।

मोइन ने इस मैच में 28 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक कुल 43 टेस्ट मैच खेले हैं। इस बारे में टीम के कप्तान जोए रूट ने कहा, “मोइन को हमेशा से इस प्रारूप में परेशानी का सामना करना पड़ा है, लेकिन वह काफी प्रतिभाशाली हैं। आशा है कि जल्द ही वह अपनी फॉर्म में लौटेंगे।”

रूट ने कहा, “आशा है कि हम इस टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पाएं। हमें इस बात को सुनिश्चित करना है कि हम इस दौरे पर पिछले सप्ताह से बेहतर प्रदर्शन कर सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493