फ्रांस ने तुर्की व सीरियाई कुर्दो के बीच मध्यस्थता की पेशकश की

पेरिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस ने तुर्की और उत्तरी सीरिया में कुर्दिश बहुल सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है। यह जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों के कार्यालय की ओर से दी गई।

कुर्दिश बहुल एसडीएफ से संबद्ध कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट (वाईपीजी) समेत उत्तरी सीरिया के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि वह आशा करते हैं कि फ्रांस और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद से एसडीएफ और तुर्की के बीच वार्ता की जा सकती है।

बीबीसी की रपट के मुताबिक, मैक्रों के कार्यालय की ओर से कहा गया कि उन्होंने आतंकी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में एसडीएफ के त्याग और निर्णायक भूमिका के लिए आभार जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493