बिहार में शक्ति की आराधना में जुटे नेता

indexपटना, 30 सितंबर – नवरात्र में आम और खास सभी लोग मां दुर्गा की आराधना में जुट जाते हैं। इन दिनों राजनीतिक दलों के नेताओं के घरों में भी अनुष्ठान और दुर्गा पूजा चल रही है। जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास में नवरात्र अनुष्ठान हो रहा है। नीतीश के भाई सतीश कुमार पिछले कई वर्षो से नीतीश के सरकारी आवास पर कलश की स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

उधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नई दिल्ली स्थित आवास पर भी नवरात्र पूजा चल रही है। लालू के एक नजदीकी नेता ने बताया कि लालू जहां दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नवरात्र का उपवास रखा है।

बिहार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह के घर पर भी नवरात्र की पूजा चल रही है। वह मां के दर्शन करने के लिए विंध्याचल जाने वाले हैं, जहां से दशहरा के बाद लौटेंगे।

इसके अलावा बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव के घर में उनकी बहू मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लगी हुई हैं।

भाजपा के नेता और सांसद अश्विनी चौबे के यहां भी पूरा परिवार मां शक्ति की आराधना में जुटा हुआ है। चौबे कहते हैं कि उनके घर में हर साल नवरात्र में मां की पूजा-अर्चना होती है। इस बार भी नवरात्र अनुष्ठान चल रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493