ब्रिटेन के अधिकारियों ने लंदन में रूसी विमान की तलाशी ली

मास्को, 31 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन के अधिकारियों ने लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर बिना कोई कारण बताए एक रूसी विमान की तलाशी ली। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तास समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से कहा, “ब्रिटेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को एयरोफ्लॉट विमान के कर्मचारियों को विमान से बाहर जाने के लिए कहने के बाद विमान की तलाशी ली।”

एयरोफ्लॉट के अधिकारी ने समाचार एजेंसी को कहा, “ब्रिटेन के अधिकारियों ने हमें विमान के तलाशी लेने का कोई आधार नहीं बताया। इसके बाद हमने यह निर्णय किया गया कि ब्रिटेन के पक्ष द्वारा पूरी तलाशी ले लेने के बाद, विमानकर्मी और कंपनी के कर्मचारी भी विमान की अतिरिक्त जांच करेंगे। ब्रिटिश अधिकारियों ने तलाशी के दौरान हमें विमान से बाहर जाने के लिए कहा।”

ब्रिटेन में रूसी दूतावास ने एक बयान में कहा, “सीमा बल और आयकर अधिकारियों ने एयरोफ्लॉट विमान संख्या 2582/2583 (मास्को-लंदन-मास्को) की तलाशी ली। इस तरह की घटना असाधारण है।”

रूस के साथ ब्रिटेन के संबंध उस समय बिगड़ने शुरू हो गए थे, जब ब्रिटेन की धरती पर पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी यूलिया को कथित रूप से जहर(नर्व एजेंट) दे दिया गया था। स्क्रीपल को रूस में ब्रिटेन के लिए जासूसी करने का दोषी पाया गया था।

इस घटना के बाद ब्रिटेन ने उस समय रूस के 23 राजनयिकों को देश से निकाल दिया था और अन्य कड़े कदम उठाने की घोषणा की थी। इसके जवाब में मास्को ने भी ब्रिटेन के इतने ही राजनयिकों को अपने देश से निकाल दिया था। ब्रिटेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अब तक कई पश्चिमी देशों ने लगभग 150 रूसी राजनयिकों को अपने देश से निकाल दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493