भोपाल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गर्मी सताने लगी है। रविवार की सुबह से निकली धूप ने चुभन पैदा कर दी। वहीं राज्य के कई हिस्सों में लू चलने से रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है।

राज्य में रविवार की सुबह मौसम साफ होने के साथ खिली धूप बेचैन कर देने वाली रही। बढ़ती गर्मी का यह आलम है कि सुबह से ही पंखे की हवाएं गर्म लगने लगी हैं, वहीं दिन चढ़ने के साथ धूप की चुभन और लू के थपेड़े परेशान करने लगते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, रीवा, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और सागर संभागों में लू अपना असर दिखाने लगी है। इसके चलते दोपहर में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
राज्य में लू का असर बढ़ने लगा है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20 डिग्री, ग्वालियर का 18.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath