प्रिस हैरी, मेगन मार्कल ने शादी समारोह के लिए फूलों का चयन किया

लंदन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्कल ने 19 मई को केनसिंग्टन पैलेस में होने वाली अपनी शादी के लिए सफेद गार्डन रोजेस, पेओनी और फॉक्सग्लव्स फूलों का चयन किया है।

लंदन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्कल ने 19 मई को केनसिंग्टन पैलेस में होने वाली अपनी शादी के लिए सफेद गार्डन रोजेस, पेओनी और फॉक्सग्लव्स फूलों का चयन किया है।

बीबीसी के मुताबिक, लंदन की रहने वाली फ्लोरिस्ट फिलिपा क्रैडोक सेंट जॉर्ज चैपल और सेंट जॉर्ज हॉल की फूलों से सजावट करेंगी।

क्राउन एस्टेट और विंडसर ग्रेट पार्क सहित स्थानीय बगीचों में उगे पौधों के फूलों को सजावट के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

मार्कल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (जो अब डिलिट हो चुका) पर कहा था कि पेओनी के फूल उन्हें अंतहीन खुशी देते हैं।

जैसे ही इस जोड़े ने डेटिंग शुरू की थी, मार्कल ने इंस्टाग्राम पर गुलाबी और सफेद पेओनी के फूलों वाले गुलदस्ते की तस्वीर पोस्ट की थी।

जोड़े के लेमन और एल्डर फ्लॉवर वेडिंग केक को भी ताजे फूलों से सजाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493