रेनॉल्ड्स, लिवली की शादीशुदा जिंदगी में समस्या नहीं

लॉस एंजेलिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री ब्लैक लिवली के साथ शादी के पांच वर्ष पूरे कर चुके अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि काश वह अकेले थोड़ा वक्त गुजार पाते।

रेनॉल्ड्स ने शनिवार को ट्विटर पर उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में समस्या आ गई है। उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त गुजार रहे हैं।

वेबसाइट ‘इटीऑनलाइन डॉट कॉम’ से उन्होंने कहा, “काश, मैं थोड़ा वक्त खुद के साथ गुजार सकता।”

41 वर्षीय अभिनेता के लिए खुद के लिए वक्त निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दरअसल, जब वह सेट पर नहीं होते तो अपनी बेटियों जेम्स और इन्स के साथ होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493