लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही आंशिक बदली का असर दिखायी दे रहा है। इससे दिन में गर्मी से राहत मिलने और तापमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में कभी-कभी तेज धूप निकलेगी लेकिन आंशिक बदली का असर भी रहेगा। दिन में तेज हवायें भी चलेंगी जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने की उम्मीद है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23 डिगी्र, गोरखपुर का 23.4 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath