बिहार में मौसम साफ

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। अगले दो-तीन दिनों में पटना का अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। पांच अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अन्य शहरों भागलपुर और गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार का अधिकतम पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493