नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दलितों के मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि किसी समुदाय को निम्नतम स्तर पर रखने वाले तंत्र को चुनौती देने वालों की आवाज हिंसा से दबाई जा रही है।
उन्होंने ट्वीट किया, “भारतीय समाज में दलितों को निम्नतम स्तर पर रखने की सोच आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और भाजपा के डीएनए में है। इसे चुनौती देने वालों को हिंसा से दबा दिया जाता है।”
उन्होंने कहा, “आज हजारों दलित भाई एवं बहनें मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं। हम उन्हें सलाम करते हैं।”
राहुल का बयान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम पर दिए गए आदेश के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को आहूत भारत बंद के संबंध में आया है।
dharmpath.com dharmpath