अक्षय कुमार रियल एस्टेट कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बने

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा ग्रुप ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया है।

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा ग्रुप ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया है।

एक बयान के मुताबिक, कंपनी ने सोमवार को एक वैश्विक विज्ञापन अभियान ‘कम होम टू द बेस्ट, कम होम टू लोढ़ा’ भी जारी किया। जो लोढ़ा परियोजनाओं के वास्तविक लोकेशनों पर फिल्माया गया है। इनमें अक्षय कुमार हैं।

अक्षय ने कहा, “लोढ़ा ग्रुप के साथ साझेदारी करने पर मैं बेहद खुश हूं, जो आज भारत में रह रहे लोगों के तौर-तरीके में बदलाव ला रहा है। ब्रांड कीमत की पहवाह किए बिना पिछले तीन दशकों से लगातार उच्च गुणवत्ता की सेवा और सुविधा प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।”

अभिनेता इस कंपनी के अभियान के तहत कई विज्ञापनों में नजर आएंगे, जो भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दो महीने तक चलेगा।

लोढ़ा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अभिषेक लोढ़ा ने कहा कि अक्षय कुमार को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाना बहुत संतुष्टि व खुशी प्रदान करने वाला क्षण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493