जम्मू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार को भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भीषण गोलाबारी और गोलीबारी हुई।
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौैकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी और गोलीबारी शुरू कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “भारतीय सैनिकों ने प्रभावशाली ढंग से जबाव दिया। केरी क्षेत्र में गोलीबारी जारी है।”
रविवार को पुंछ जिले की खाड़ी करमारा पट्टी में दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath