विनी मंडेला का निधन

जोहान्सबर्ग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाली विनी मंडेला का सोमवार को निधन हो गया।

विनी, दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद से मुक्ति दिलाने के संघर्ष के अगुआ व देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी थीं। वह 81 वर्ष की थीं।

‘सन’ ने विनी के रिश्तेदारों के हवाले से बताया कि ‘मां विनी’ को इलाज के लिए जोहान्सबर्ग के अस्पताल ले जाया गया जहां से उनके निधन की खबर आई।

जब नेल्सन मंडेला जेल में थे, उस वक्त भी विनी ने एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाई थी।

मंडेला जब 27 साल बाद जेल से रिहा हुए थे, उस समय उनकी और विनी की हाथ में हाथ डाले तस्वीर आज भी कई लोगों की याद में ताजा है। दोनों रंगभेद विरोधी संघर्ष के प्रतीक बन गए थे। हालांकि, बाद के दिनों में इनके रिश्तों में दरार पड़ी और छवि पर असर भी पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493