उप्र : केशव ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दी चेतावनी (फोटो सहित)

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण की अपील की। विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं में प्रमुख रूप से राजस्व, खाद्यान्न, पुलिस प्रशासन, पेयजल आर्थिक सहायता अवैध कब्जे आदि की थी, जिनके निराकरण के लिए उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों तथा पुलिस कप्तानों से बात की तथा उनके शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। मौर्य ने इतनी बड़ी संख्या में जिलों से समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यालय आने पर कड़ी नाराजगी जताई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस जिले के लोग समस्यायें लेकर मुख्यालय तक आ रहे हैं, उन जिलों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी तथा समय पर समस्याओं के निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493