राधानगर मोहल्ला निवासी कमला देवी देर शाम गैस चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया। घर में आग लग गई। आग की चपेट में कमला देवी व उसकी नातिन शिवानी पुत्री रामकिशुन आ गई और बुरी तरह झुलस गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने झुलसी नानी, नातिन को आनन-फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते कमला देवी ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं नातिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
dharmpath.com dharmpath