‘सिंघम’ की पंजाबी रीमेक 2019 में रिलीज होगी

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग और बॉलीवुड के बाद फिल्म ‘सिंघम’ का अब पंजाबी रीमेक बन रहा है जिसमें पंजाबी अभिनेता पर्मिश वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

फिल्म के हिंदी संस्करण के अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर यह घोषणा की। वह पंजाबी फिल्म प्रस्तुत कर रहे हैं जिसके निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं।

अजय ने ट्वीट कर कहा, “पंजाब दा शेर पर्मिश वर्मा, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक।”

पर्मिश एक अभिनेता के साथ-साथ काफी मशहूर गायक भी हैं।

पर्मिश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे लिए यह बहुत सम्मान वाली बात है कि दक्षिण और बॉलीवुड की हिट फिल्म के पंजाबी रीमेक में मुझे सिंघम का किरदार निभाने का मौका मिला है। मैं वाहेगुरु को धन्यवाद देना चाहूंगा। साथ ही अपने परिवार और हर प्रशंसक व समर्थक को बधाई देना चाहता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493