तेलंगाना : केसीआर ने दलितों पर हमले की निंदा की

हैदराबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने दलितों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनपर किए गए हमले की मंगलवार को निंदा की। दलित संगठनों ने एससी/एसटी अधिनियम को कमजोर करने के सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ सोमवार को भारत बंद आयोजित किया था।

उन्होंने कहा कि पूरे देश को दलितों के साथ खड़ा होना चाहिए, जो पीढ़ियों से आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से दबे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दलितों के लिए बने कानूनों का उचित तरीके से क्रियान्वयन हो।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख ने न्यायपालिका से मांग की कि वह दलितों की भावनाओं, पीड़ा व राय को ध्यान में रखे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश से इस संदर्भ में बात करने का आग्रह किया।

राव ने कहा, “केंद्र सरकार को दलितों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन पर एक सहानुभूति का रुख रखना चाहिए। दलित सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों से हतोत्साहित हैं। केंद्र को भी दलितों के बीच विश्वास बहाल करना चाहिए और उन्हें भरोसा दिलाना चाहिए कि वह उनके साथ खड़े हैं।”

सर्वोच्च न्यायालय के अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम, 1989 को कमजोर करने के आदेश को लेकर सोमवार को दलित संगठनों ने देशभर में हिंसक प्रदर्शन किया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493