लंदन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम इस वर्ष जुलाई में लगातार दूसरे साल अमेरिका का दौरा करेगी।
सीजन की शुरुआत से पहले होने वाले इस दौरे पर मैनचेस्टर क्लब दो मैच भी खेलेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, युनाइटेड टीम लगातार दूसरे साल अमेरिका का दो सप्ताह का दौरा करेगीृ, जहां वह 19 जुलाई को एरिजोना में मैक्सिको के क्लब अमेरिका से और फिर 22 जुलाई को सांता क्लारा में सेन जोस अर्थक्वेक्स के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
युनाइटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष एड वुडवर्ड ने कहा,” यह दौरा टीम की लंबी तैयारियों का हिस्सा है। टीम लगातार दूसरे साल अमेरिकी दौरे पर जाएगी।”
वुडवर्ड ने कहा,” दौरे के दौरान तैयारियों के लिए टीम को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा उन्हें भारी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने मैच खेलने का मौका मिलेगा, ताकि खिलाड़ी नए सत्र के लिए खुद को तैयार कर सकें।”
dharmpath.com dharmpath