छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

सुरक्षा बल के जवानों ने तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए और दो बंदूकों समेत अन्य नक्सल सामग्री कब्जे में ली है।

गढ़चिरोली के एएसपी महेश्वर रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सिरोंचा तहसील के रोमपल्ली व सिरकोंटा क्षेत्र में सी-60 कमांडो की टीम नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान रोमपल्ली के जंगल में माओवादियों ने सुरक्षा बल पर हमला कर दिया। जवानों ने भी नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में सी-60 कमांडो को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। सर्चिग के दौरान घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए, जिनमें दो महिला नक्सली के शव भी शामिल हैं।

एएसपी ने कहा कि मुठभेड़ में हार्डकोर माओवादी व डिवीजनल कमेटी मेंबर सुनील कुलमेथे भी मारा गया है। उस पर 16 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ में सुनील की पत्नी स्वरूपा की भी मौत हुई है, एक अन्य महिला नक्सली के शव की शिनाख्त की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493