मोदी ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

NarendraSinghTomar_380PIB1modi_rajghatनई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य अगले पांच साल में पूरे देश में स्वच्छता कायम करना है। मोदी ने इस अभियान की शुरुआत के लिए दिल्ली के वाल्मीकि कॉलोनी को चुना, जहां महात्मा गांधी अप्रैल 1946 से सितंबर 1947 तक रहे थे। उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक मिनट तक झाड़ू लगाया। उन्होंने यहां वाल्मीकि मंदिर में भी कुछ मिनट बिताए।

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने से पहले प्रधानमंत्री नगर निगम के सफाई कर्मियों से भी मुखातिब हुए। इसके बाद उन्होंने गंदगी को झाड़ू से कूड़े के तसले में उठाकर कूड़ेदान में डाला।

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी तथा पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मोदी के साथ वाल्मीकि कॉलोनी में मौजूद थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493