मप्र में तापमान उछला, गर्मी बढ़ी

भोपाल, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में बुधवार को सुबह से गर्मी बेचैन करने वाली रही। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने और गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। बुधवार की सुबह से धूप ने जहां चुभन पैदा की, वहीं गर्मी ने बेचैन कर दिया। राज्य में बीते 24 घंटों में तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। सबसे गर्म होशंगाबाद रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20, ग्वालियर का 20.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 39.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493