नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दोपहर बाद आंशिक बादली छाई रहने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 56 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath