उप्र में चलेंगी गर्म हवायें, तापमान में इजाफा

लखनऊ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवायें चलेंगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.6 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 24.5 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493