मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदा शर्मा का कहना है कि वह तमिल सिनेमा में कोरियोग्राफर-अभिनेता-फिल्मकार प्रभुदेवा के साथ आगाज करने को लेकर बेहद खुश हैं। वह फिल्म ‘चार्ली चैप्लिन-2’ में नजर आएंगी।
प्रभुदेवा के जन्मदिन पर मंगलवार को अदा ने ट्वीट किया, “जन्मदिन की बधाई प्रभुदेवा। तमिल सिनेमा में आपके साथ आगाज करने को लेकर बेहद खुश हूं।”
तमिल फिल्म ‘चार्ली चैप्लिन-2’ प्रभुदेवा की फिल्म ‘चार्ली चैप्लिन’ का सीक्वल है, जो 2002 में रिलीज हुई थी।
dharmpath.com dharmpath