भोपाल : नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2014 के लिए भोपाल नगर पालिक निगम के वार्डों का आरक्षण 7 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से गांधी मेडीकल कालेज के आडिटोरियम हॉल में होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत वरवड़े ने बताया कि नगर पालिक निगम भोपाल के वार्डों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए नियमानुसार आरक्षण किया जायेगा। निगम के अंतर्गत 85 वार्ड हैं। आरक्षण की कार्रवाई में शामिल होने वाले इच्छुक नागरिक निर्धारित समय पर गांधी मेडीकल कालेज के आडिटोरियम हाल में पहुंचकर शामिल हो सकते हैं और कार्रवाई का अवलोकन कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath