छग : पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान आईईडी बरामद किया

आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि तीन अप्रैल को जिला बल, एसटीएफ और आईटीबीपी का संयुक्त पुलिस दल इलाके में तलाशी अभियान के लिए टेकानार की ओर रवाना हुआ था।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ने हिकपुल्ला जंगल नाला के पास एक नग प्रेशर कुकर आईईडी (3 किलो) पाया, जिसे बीडीएस टीम ने विस्फोट कर नष्ट कर दिया। नक्सलियों ने आईईडी को पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाया था।

धनोरा से ओरछा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा, जिसकी सुरक्षा अभियान चलाकर पुलिस बल कर रहे हैं। नक्सली क्षेत्र में सड़क निर्माण का लगातार विरोध कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493