गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारती महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से की है। वेल्स ने गुरुवार को भारत को 3-2 से मात देते जीत हासिल की।
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारती महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से की है। वेल्स ने गुरुवार को भारत को 3-2 से मात देते जीत हासिल की।
यह वेल्स की भारत पर हॉकी इतिहास में पहली जीत है। भारत को इस मैच में 15 पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो सिर्फ एक को गोल में बदल पाई।
वेल्स के लिए लिसा डाले ने सातवें, सियान फ्रेंच ने 26वें और नताशा ने 57वें मिनट में गोल किए। भारत के लिए कप्तानी रानी ने 34वें और 41वें मिनट में गोल किए।
भारत अपने अगले मैच में शुक्रवार को मलेशिया से भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath