लखनऊ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। अगले सप्ताह तक तापमान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.4 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath