राष्ट्रमंडल खेल (तैराकी) : वीरधवल अगले दौर में, प्रकाश बाहर (लीड-1,संशोधन के साथ)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के वीरधवल खडे ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि उनके हमवतन सजन प्रकाश बाहर हो गए हैं।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के वीरधवल खडे ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जबकि उनके हमवतन सजन प्रकाश बाहर हो गए हैं।

यहां ओपटस एक्वाटिक सेंटर में खेली गई स्पर्धा में हीट-5 में वीरधवल ने 24.52 का समय निकाला और पांचवां स्थान हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका के रयान कोएटजी ने इस हीट में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 23.94 का समय निकाला।

महाराष्ट्र के वीरधवल चोट के बाद वापसी कर रहे थे। उन्होंने धीमी शुरुआत की लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ते हुए प्रकाश को मात दी जिनकी शुरुआत अच्छी रही थी। प्रकाश ने 25.11 का समय निकाला।

स्पर्धा के सेमीफाइनल राउंड गुरुवार को ही खेले जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493