राज्यसभा में तेदेपा, अन्नाद्रमुक का हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में गुरुवार को तेदेपा और अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा किया। शोर शराबे के बीच सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सुबह जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, कुछ नव-निर्वाचित सदस्यों ने पद की शपथ ली।

सदन के पटल पर दस्तावेज रखे जाने और मंत्रियों के बयानों के बाद तेदेपा सदस्य ‘आंध्र प्रदेश बचाओ’ जैसे नारे लगाते हुए सभापति के आसन के पास एकत्रित हो गए।

अन्नाद्रमुक सदस्य कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

इसी बीच, टीएमसी सदस्य शुखेंदु शेखर रॉय ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) विधेयक 2013 पेश करने पर व्यवस्था का प्रश्न उठाया और इसे वापस लेने की मांग की।

नायडू ने कहा कि इसमें जरूरी सुधार किए जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493