उप्र : पुलिस वीक समारोह में पहुंचे राज्यपाल व मुख्यमंत्री, 49 पुलिसकर्मी सम्मानित

लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पुलिस वीक कार्यक्रम के दौरान रैतिक परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूबे के राज्यपाल राम नाईक पहुंचे। इस मौके पर 49 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया। इनमें से कई लोग सेवानिवृत भी हो चुके हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा, “इस परेड के आयोजन के लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। आप सभी की मेहनत के बाद यह सम्मान देने का समय आता है। पिछले एक वर्ष में 91 प्रतिशत अपराधियों को सजा हुई। यह गर्व की बात है।”

उन्होंने इस मौके पर पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया। उनके साथ पुलिस महानिदेशक भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि गुरुवार को पुलिस वीक समारोह का तीसरा दिन था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493