चैम्पियंस लीग : क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में जीता लीवरपूल

लीवरपूल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। लीवरपूल क्लब ने अपने घर में खेले गए चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एनफील्ड स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए इस मैच में सिटी क्लब एक भी गोल नहीं कर पाया। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में लीवरपूल के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।

लीवरपूल ने अपने तीनों गोल पहले हाफ में ही किए। मोहम्मद सलाह ने 12वें मिनट में गोल कर क्लब को 1-0 की बढ़त दी।

इसके बाद, 21वें मिनट में मिलनेर से मिले पास को एलेक्स ओक्सलाडे चैम्पबरलेन ने गोल में तब्दील कर लीवरपूल को 2-0 से आगे कर दिया। 10 मिनट बाद साडियो माने ने सलाह से मिले पास को भुनाते हुए क्लब को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में लीवरपूल ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर सिटी को गोल करने का मौका नहीं दिया और अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए अंत में 3-0 से ही जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493