शांतनु भट्टाचार्य एयरटेल के मुख्य डेटा वैज्ञानिक नियुक्त

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय एयरटेल ने शांतनु भट्टाचार्य को मुख्य डेटा वैज्ञानिक नियुक्त किया है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी।

शांतनु ने नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर से पीएचडी किया है। साथ ही वह एमआईटी स्लोन, एमआईटी मीडिया लैब अलुम और आईआईटी (बंबई) से बीटेक कर चुके हैं।

अपनी नई भूमिका में शांतनु डेटा विज्ञान क्षमताओं का लाभ उठाने, ग्राहक की अद्वितीय जरूरतों को समझने के लिए गहरा विश्लेषण, उसके मुताबिक अभिनव उत्पादों को विकसित करने और एयरटेल में सेवाएं देने के लिए जिम्मेदार होंगे।

वह भारती एयरटेल के डिजिटल हेड और ग्लोबल सीईओ हरमीन मेहता को रिपोर्ट देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493