कैटिच ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील न करने के फैसले को सराहा

कोलकाता, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन कैटिच ने बॉल टेम्परिंग मामले में प्रतिबंधों के खिलाफ अपील न करने के स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्राफट के फैसले की प्रशंसा की है।

स्मिथ, वार्नर और बैनक्राफट को दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग ( गेंद से छेड़छाड़) करने का दोषी पाया गया था। इसके बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मामले की जांच के बाद स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का और बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।

कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजी कोच कैटिच ने कहा,” तीनों खिलाड़ियों ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं की है। इसके लिए खिलाड़ियों की तारीफ करनी चाहिए जिन्होंने सजा को स्वीकार कर लिया है।”

उन्होंने कहा कि तीनों अच्छे युवा हैं। दुर्भाग्य से उन्होंने एक बड़ी गलती की। सभी कभी न कभी अपनी जिंदगी में कोई न कोई गलती करते हैं। पूरी उम्मीद है कि तीनों प्रतिबंध की अवधि पूरी होने के बाद और बेहतर खिलाड़ी बनकर लौटेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493