एसपी (देहात) राजेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि नंगला कबूलपुर निवासी करन सिंह की बाइक व नगदी अमरपुर के पास दो बदमाशों ने लूट ली और कौल मार्ग की ओर फरार हो गए हैं। इस पर पुलिस ने मुंडाली थाना इलाके के कोल गांव के आस-पास घेराबंदी की।
इस बीच इलाके में आए बदमाश पुलिस को देख फायरिंग कर जंगलों की ओर भागे। जहां दोनों और से हुई फायरिंग में एक बदमाश तसव्वर घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी देहात ने बताया कि तसव्वर के खिलाफ डकैती, लूट, पशु क्रूरता, रंगदारी और गुंडा एक्ट के 18 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।
dharmpath.com dharmpath