लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र आज समाप्त हो चुका है जिसका आधा भाग हंगामे की भेंट चढ़ गया।

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र आज समाप्त हो चुका है जिसका आधा भाग हंगामे की भेंट चढ़ गया।

सदन जैसे ही शुरू हुआ अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के सांसद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के समक्ष खड़े होकर कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग करते हुए विरोध करने लगे।

लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने विरोध प्रदर्शन कर रहे सांसदों से अपनी सीट पर जाने के लिए कहा, जिससे की विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को पेश किया जा सके। लेकिन, सदस्यों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

इस पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493