उप्र : दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

ललितपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर रोक नहीं लग रही है। ललितपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में गुरुवार को दबंग पिता-पुत्र ने कथित तौर पर निर्वस्त्र कर एक दलित महिला को पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने शुक्रवार को बताया कि “गांव में हल्कू नामक व्यक्ति अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है। दलित महिला ने उससे अपने पति के बारे पूछा तो उसने पहले गाली-गलौज किया और बाद में अपने बेटे की मदद से उसे पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। मां को बचाने गई उसकी नाबालिग बेटी को भी मारा-पीटा गया है। महिला को शक था कि उसका पति हल्कू के घर में शराब पी रहा है।”

उन्होंने कहा, “मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फट कर शरीर से अलग हो गए। इस मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। घायल मां-बेटी का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493