नई दिल्ली मेहमाननवाजी में अव्वल : शोध

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली देश के सबसे ज्यादा मेहमाननवाजी करने वाले शहर के तौर पर उभरी है। इस मामले में जयपुर, कोच्चि और मुंबई उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हैं। से नजदीकी मुकाबला मिला। एक शोध में यह पता चला है।

एयरबीएनबी हॉस्पिटैलिटी इंडेक्स की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, बाहर से आने वाले लोगों के संदर्भ में राष्ट्रीय राजधानी की दर सर्वाधिक रही। इस दौरान दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को लगभग 80 फीसदी मेहमानों ने ‘पांच स्टार’ रेटिंग दी।

सूची के अनुसार, मेहमाननवाजी के मामले में महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली, कर्नाटक और केरल शीर्ष पांच राज्य हैं।

इसके अनुसार, सबसे ज्यादा पांच स्टार रेटिंग के साथ महाराष्ट्र सर्वाधिक मेहमानों वाला शहर है।

सूची में शीर्ष पांच राज्यों के बाद राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु का स्थान है।

एयरबीएनबी इंडिया के भारत के प्रबंधक अमनप्रीत बजाज ने कहा, “प्रौद्योगिकी के कारण लोग आपस में जुड़ रहे हैं, जिससे यात्रियों के लिए ये स्थान बेहतरीन साबित हुए और लौटते समय उनके पास निजी अनुभवों से भरी अच्छी कहानियां होती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493