बिहार के तापमान में उतार-चढ़ाव

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों में शनिवार को सुबह धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में वृद्घि की संभावना जताई है, लेकिन रविवार को मौसम फिर करवट ले सकता है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी, परंतु रविवार को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। इस दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493