व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के बीच अमेरिकी डॉलर में गिरावट

न्यूयॉर्क, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के बाजार पर पड़े असर के चलते अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में गिरावट दर्ज की गई।

न्यूयॉर्क, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के बाजार पर पड़े असर के चलते अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में गिरावट दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो में बीते सत्र के 1.2236 डॉलर के मुकाबले 1.2285 डॉलर की मजबूती रही। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र के 1.4001 डॉलर के मुकाबले 1.4085 डॉलर की बढ़त रही।

डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7682 से कमजोर होकर 0.7670 हो गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित उत्पादों पर अतिरिक्त 100 अरब डॉलर का शुल्क लगाने की चेतावनी दी है, जिसके कारण व्यापार जगत में चिंता की लहर है और आर्थिक विकास पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका अगर अपनी एकतरफा संरक्षणवादी नीतियों को जारी रखता है तो चीन ‘किसी भी कीमत’ पर इससे मुकाबला करेगा और ‘व्यापक प्रतिक्रियात्मककदम’ उठाएगा।

डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 90.106 पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493