बिहार : फसल विवाद में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

खगड़िया, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के फसल काटने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

खगड़िया, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के फसल काटने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, भरखंडी टोला में सुबह दो परिवारों के बीच फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इस गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

मुफस्सिल के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल यादव और रातो देवी के रूप में की गई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493