राष्ट्रमंडल ख्ेाल (बास्केटबॉल) : इंग्लैंड से हारी भारतीय पुरुष टीम

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड की पुरुष बास्केटबॉलट टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप बी के मुकाबले में भारत को 100-54 से करारी शिकस्त दी।

भारत को ग्रुप बी के पहले मैच में कैमरून के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। पिछले मैच की तरह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी रही लेकिन टीम बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी।

पहले क्वार्टर में भारत ने 15 एवं इंग्लैंड ने 19 अंक अर्जित किए। दूसरे क्वार्टर में भारत केवल नौ अंक ही स्कोर पाया जबकि इंग्लैंड का स्कोर 27 रहा।

भारत के लिए सबसे ज्यादा अरविंद अन्नादुराई ने 22 अंक स्कोर किए।

पहले दो क्वार्टर में पिछड़ी भारतीय टीम इसके बाद, मैच में इंग्लैंड के आसपास भी नहीं नजर आई।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने 11 जबकि इंग्लैंड ने 29 अंक अर्जित किए।

इंग्लैंड ने चौथे और अंतिम क्वार्टर में 25 अंक अर्जित करके मैच पर 100-54 से कब्जा किया।

भारत अंतिम क्वार्टर में 19 अंक ही स्कोर कर पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493