संबंधों की बेहतरी के लिए भारत आया हूं : ओली

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने शनिवार को कहा कि वह एक मिशन के साथ भारत आए हैं, ताकि 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊचांइयों पर ले जाया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त संबोधन में उन्होंने कहा कि उनके देश ने भारत के साथ उसके संबंधों को हमेशा बहुत महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसियों के पास एक-दूसरे को देने के लिए बहुत-सी चीजें हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे देशों के बीच कई रूपों में परस्पर निर्भरता है। पड़ोसियों के बीच रिश्ते अन्य से अलग हैं। बाकी समानता और न्याय के सिद्धांत पर हैं।”

ओली ने कहा, “मैं एक मिशन के साथ भारत आया हूं, ताकि 21वीं सदी की वास्तविकताओं के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊचांइयों पर ले जाया जा सके। हम एक आदर्श रिश्ता बनाना चाहते हैं। एक ऐसा रिश्ता जो हमेशा पोषित रहे।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और नेपाल के बीच रिश्तों का भविष्य आर्थिक सुविधाओं व निवेश में बेहतरी के विस्तार पर टिका है।

दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद उन्होंने कहा, “कृषि उन क्षेत्रों में से एक है, जिसमें भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है और नेपाल को इससे सीखने की जरूरत है। अन्य मुख्य विकासशील क्षेत्र हैं संपर्क, रेलवे और कृषि।”

उन्होंने कहा कि उनके देश ने इस संक्रमणकालीन स्थिति के दौरान तीन चरणों के चुनाव के बाद एक बहुत ही महत्वपूर्ण संक्रमण काल पूरा किया है। हमें हमारे दोस्तों से सहयोग और समर्थन की जरूरत है।

ओली ने मोदी को जल्द ही नेपाल दौरा करने का आमंत्रण दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493