चार सालों में 9 करोड़ नए एलपीजी कनेक्शन जारी : प्रधान

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि पिछले चार सालों में नौ करोड़ नए एलपीजी (लिक्विडीफाइड पेट्रोलियम गैस) कनेक्शन जारी किए गए हैं, जिसमें से 3.5 करोड़ कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के तहत प्रदान किए गए हैं।

दिल्ली में पीएमयूवाई योजना को लांच करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री प्रधान ने कहा कि पिछले चार सालों में वितरित किए गए नौ करोड़ नए एलपीजी कनेक्शनों से देश भर में एलपीजी की पैठ आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ी है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “सरकार का लक्ष्य 2020 तक नौ करोड़ बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों तक पहुंचने का है। इसमें सामाजिक-आर्थिक जाति सर्वेक्षण (एसईसीसी) से बाहर रहनेवाले गरीब परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिससे समाज का वृहत्तर हिस्सा सशक्त बनेगा।”

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “योजना के उद्घाटन समारोह के दौरान बीपीएल परिवारों की करीब 400 महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए।”

सरकार ने इस योजना को 2016 के मई में लांच किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493