राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में दीपक, रवि

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के निशानेबाजों रवि कुमार और दीपक कुमार ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बेलमोंट शूटिग सेंटर में जारी इस स्पर्धा में दीपक और रवि ने 18 एथलीटों की सूची में शीर्ष-2 में अपनी जगह बनाई।

दीपक ने इस स्पर्धा में कुल 627.2 अंक हासिल कर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2014 में ग्लास्गो में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड के डेनियल रीवर्स ने 623.6 अंकों के साथ रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब दीपक ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

इसी स्पर्धा में रवि ने 626.8 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई। दीपक पहले स्थान पर हैं।

आस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन ने 623.2 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं सिंगापुर के मोहम्मद इरवान अब्दुल रहमान ने 619 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493