नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 62 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath