गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला जिमनास्ट प्रणति दास यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में हार गईं।
प्रणति को इस स्पर्धा में अंतिम आठवां स्थान हासिल हुआ। उन्होंने कुल 11.983 अंक हासिल किए।
प्रणति ने डिफिकल्टी में पहले प्रयास में 4.800 और दूसरे प्रयास में 4.400 अंक हासिल किए, वहीं एक्जीक्यूशन में उन्हें पहले प्रयास में 7.700 और दूसरे प्रयास में 7.166 अंक मिले। वॉल्ट में उन्हें पहले प्रयास में 12.400 और दूसरे प्रयास में 11.566 अंक मिले।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कनाडा की शेलोन ओल्सन ने जीता। उन्होंने कुल 14.566 अंक हासिल किए। उनकी हमवतन एलीजाबेथ ब्लैक को 14.233 अंकों के साथ रजत पदक मिला।
आस्ट्रेलिया की एमिले व्हाइटहेड ने 13.849 अंक हासिल करने के साथ ही कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
dharmpath.com dharmpath