मिरांडा लैम्बर्ट, एंडरसन की राहें हुईं जुदा

लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका मिरांडा लैम्बर्ट और संगीतकार एंडरसन ईस्ट की राहें दो वर्ष की डेटिंग के बाद कथित तौर पर अलग हो गई हैं।

लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका मिरांडा लैम्बर्ट और संगीतकार एंडरसन ईस्ट की राहें दो वर्ष की डेटिंग के बाद कथित तौर पर अलग हो गई हैं।

यूएस वीकली ने बताया कि दोनों फिलहाल एक-दूसरे से अलग हो गए हैं।

सूत्र ने कहा, “दोनों काफी समय से अलग हैं, लेकिन संभावित रूप से दोनों रिश्ते में वापस आ सकते हैं। दोनों के बीच अब भी प्यार है।”

लैम्बर्ट (34) ने नॉक्सविल में एक कॉन्सर्ट के दौरान अपने अलगाव के संकेत दिए थे, जब उन्होंने दिल टूटने के अनुभव और उनके संगीत पर पड़े उसके प्रभाव के बारे में बात की थी।

वहीं 29 वर्षीय ईस्ट ने फरवरी में सिंडिकेटेड रेडियो शो के दौरान प्यार और उसके खोने पर आधारित गीत गाया था।

दोनों ने सोशल मीडिया पर जब एक-दूसरे को पोस्ट करना बंद कर दिया, तब प्रशंसकों ने उनके बीच के तनाव को महसूस किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493