पति से अलगाव के बाद शराब, वीडियो गेम में मस्त हुईं केंड्रा

लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। रियेलिटी टेलीविजन शख्सियत केंड्रा विलकिन्सन पति हैंक बास्केट से अपने अलगाव की पुष्टि के बाद शराब और वीडियो गेम खेलने में व्यस्त नजर आईं।

लॉस एंजेलिस, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। रियेलिटी टेलीविजन शख्सियत केंड्रा विलकिन्सन पति हैंक बास्केट से अपने अलगाव की पुष्टि के बाद शराब और वीडियो गेम खेलने में व्यस्त नजर आईं।

‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, केंड्रा (32) ने इंस्टाग्राम पर बनी ईयर्स के फिल्टर सहित अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘लोल ड्रंक बनी गेमर।’

तस्वीर में केंड्रा हेडफोन लगाए वीडियो गेम खेलने में मशगूल नजर आ रही हैं। इस दौरान वह शॉट ग्लास से शराब पीती नजर आ रही हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा हैशटैग ‘फोर्टनाइट’ जो शायद इसी नाम का एक वीडियो गेम है जिसमें खिलाड़ी जॉम्बी जैसे डिजिटल जीवों के साथ लड़ते हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493